ब्रिटिश नागरिक को आतंकी फंडिंग मामले में जमानत

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 17 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब की एक अदालत ने गुरुवार को आतंकी फंडिंग के एक मामले में एक ब्रिटिश नागरिक को जमानत दे दी। पंजाब पुलिस के जगतार सिंह जोहल व एक अन्य व्यक्ति तलजीत सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच को पूरी करने में विफल रही और अपना आरोप पत्र निर्धारित अवधि 90 दिनों के भीतर जमा कर दिया।

इस पर फरीदकोट अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।


जोहल (32) को पंजाब पुलिस ने नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया था।

जोहल को राज्य में आतंकी फंडिंग मामले में शामिल होने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दावा किया कि जोहल व अन्य पंजाब में हाल के सालों में हिंदू नेताओं की हत्या के पीछे रहे हैं।


तलजीत सिंह ग्लासगो स्कॉटलैंड का निवासी है।

जोहल की गिरफ्तारी से ब्रिटेन व कनाडा में बहुत से विवादों को बल मिला था। भारतीय मूल के कई नेताओं ने उसकी रिहाई की मांग की थी।

जोहल को यहां शादी करने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)