ब्रिटिश नागरिक से दुष्कर्म पर पर्रिकर के इस्तीफे की मांग

  • Follow Newsd Hindi On  

 पणजी, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शुक्रवार को दक्षिण गोवा के प्रसिद्ध पलोलेम तटीय गांव के समीप गुरुवार को ब्रिटेन की एक नागरिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से इस्तीफे की मांग की।

  गोवा कांग्रेस महिला इकाई की अध्यक्ष प्रतिमा कोटिन्हो ने यहां पार्टी मुख्यलाय में पत्रकारों से कहा, “विदेशी नागरिकों के साथ लगातार यौन उत्पीड़न की घटनाओं से पर्यटन के लिहाज से इस तटवर्तीय राज्य पर बुरा असर पड़ेगा।”


कोटिन्हो ने ब्रिटेन की अधेड़ उम्र की महिला के साथ गुरुवार सुबह हुई दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “गोवा के मुख्यमंत्री लापता हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। वह विभाग के बंटवारे के लिए तैयार नहीं है। वह 38 मंत्रालयों को संभाल रहे हैं और वह उनका बंटवारा भी नहीं करना चाहते। वह गोवा के गृहमंत्री हैं और यहां उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं।”

पुलिस ने हालांकि मामले के आरोपी को उसी शाम गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने गोवा में खनन समाप्त कर दिया। राज्य के राजस्व का मुख्य श्रोत पर्यटन उद्योग दुष्कर्मो और इस तरह की घटनाओं की वजह से समस्याओं का सामना कर रहा है। हर साल हम देखते हैं कि विदेशी नागरिकों के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं। हम कैसे विदेशी पर्यटकों के यहां आने की उम्मीद कर सकते हैं? यह समय है कि पर्रिकर को इस्तीफा दे देना चाहिए या विभागों को को दूसरे मंत्रियों को सौंप देना चाहिए।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)