छग : सुकमा में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  • Follow Newsd Hindi On  

सुकमा, 2 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस और जिला पुलिस के जवान लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं और नक्सलियों से मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया जा रहा है। सुकमा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)