चीन : 2020 के अंत से पहले 29 हजार गांवों में पर्यावरण सुधार कार्य पूरा होगा

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 30 नवंबर (आईएएनएस)| चीन में साल 2020 के अंत से पहले शेष 29 हजार गांवों में पर्यावरण सुधार कार्य को पूरा किया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन प्रदूषित पानी के निपटारे की प्रणाली को कदम ब कदम स्थापित किया जाएगा, ताकि गांव वासियों के बसने के वातावरण में सुधार लाया जा सके। चीनी पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय के अधीनस्थ भू-पारिस्थितिकी पर्यावरण विभाग के प्रधान सू खचिंग ने यह जानकारी दी।

चीन में कार्यान्वयित हो रही ‘गांवों में प्रदूषण निपटारा कार्य योजना’ के अनुसार, अब तक कुल 1 लाख 1 हजार गांवों ने समर्थन राशि प्राप्त कर पर्यावरण सुधार किया, निश्चित लक्ष्य का 77 प्रतिशत भाग पूरा हो चुका है।


सू खचिंग ने कहा कि आने वाले दिनों में पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय संबंधित विभागों के साथ मिलकर विभिन्न गांवों में पर्यावरण सुधार कार्य का मार्गदर्शन करेगा, लक्ष्य है कि साल 2020 के अंत से पहले शेष 29 हजार गांवों में संबंधित कार्य को पूरा होगा, गांवों में प्रदूषित पानी निपटारा व्यवस्था की स्थापना होगी और गांवों में पर्यावरण स्थिति में सुधार मजबूत होगा।

वर्तमान में चीन के विभिन्न गांवों में शौचालय प्रदूषण के निपटारे की व्यवस्था में शामिल किया गया। इसके साथ ही देश में भूमिगत प्रदूषित पानी की रोकथाम और निपटारा कार्य किया जा रहा है। भू पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण के प्रबंधन के लिए देश में राष्ट्रीय भू-पर्यावरण निगरानी नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। अनाज की सुरक्षा की गारंटी के लिए खेती में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण पर भी जोर दिया जा रहा है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)