चीन गरीबी उन्मूलन लोक कला प्रदर्शनी का ऑनलाइन उद्घाटन

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ की मेजबानी में आयोजित चीनी गरीबी उन्मूलन लोक कला प्रदर्शनी का 24 अक्तूबर को ऑनलाइन मंच पर उद्घाटन हुआ।

संघ के अध्यक्ष लीन सूंग थ्यैन ने प्रस्तावना में कहा कि वर्ष 2020 के अंत तक चीन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा में निर्धारित गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य साकार करेगा। चीनी गरीबी उन्मूलन लोक कला प्रदर्शनी में चीन के गरीबी उन्मूलन के अनुभवों को साझा किया जा रहा है।


उधर संयुक्त राष्ट्र संघ के चीन स्थित कार्यवाहक समन्वयक अमाकोबे सांदे ने अपने बधाई पत्र में कहा कि इधर के कई सालों में हम ने चीन में लाखों अत्यधिक गरीब ग्रामीण आबादी को गरीबी से बाहर निकलते देखा है। प्रदर्शनी में भी चीन में गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। संयुक्त राष्ट्र भी चीन के साथ गरीबी उन्मूलन के अंतिम लक्ष्य को हासिल करने के लिए समान कोशिश करने को तैयार है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)