चीन का विकास लक्ष्य निर्धारित

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय कमेटी का पांचवां पूर्णाधिवेशन 26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित हुआ। सम्मेलन में वर्ष 2035 तक विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसमें से एक लक्ष्य है कि चीन वर्ष 2035 तक प्रति व्यक्ति जीडीपी मध्यम विकसित देश के स्तर तक पहुंचेगा।

तो मध्यम विकसित देश का स्तर क्या है? आम राय है कि सभी समकालीन विकसित देशों के 8 सूचकांक, यानी जनसंख्या विकास सूचकांक, आर्थिक विकास सूचकांक, सामाजिक विकास सूचकांक, जीवन गुणवत्ता सूचकांक, शिक्षा सूचकांक, नवाचार क्षमता सूचकांक, सूचनाकरण सूचकांक और पारिस्थितिक सूचकांक के औसत मूल्य को इकट्ठा कर कुल औसत संख्या की गणना की जाती है। यह मध्यम विकसित देश के स्तर का प्रतिनिधित्व करता है।


कुछ वैश्विक संगठनों का मानना है कि विकसित देशों का स्तर भी अलग है। वर्तमान मापदंड के अनुसार प्रति व्यक्ति जीडीपी 20 हजार डॉलर से अधिक है, तो विकसित देश माना जाता है, लेकिन यह न्यूनतम मानक है। मध्यम विकसित देश का प्रति व्यक्ति जीडीपी निश्चित संख्या नहीं है, वह साल दर साल बदलता है। अब दुनिया में करीब 30 देशों की प्रति व्यक्ति जीडीपी 20 हजार डॉलर से अधिक है।

हालांकि चीन दुनिया की दूसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बना हुआ है, लेकिन बड़ी जनसंख्या की वजह से चीन में प्रति व्यक्ति जीडीपी ज्यादा नहीं है। बहुत से विकसित देशों की तुलना में चीन का अंतर अब भी मौजूद है, लेकिन हाल के वर्षों में यह अंतर कम हो रहा है।

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में चीन का कुल जीडीपी 990 खरब 86 अरब 50 करोड़ युआन रहा, जो दुनिया के दूसरे स्थान पर है। पिछले साल चीन की प्रति व्यक्ति जीडीपी पहली बार 10 हजार डॉलर से अधिक पहुंचा। वहीं, वर्ष 2019 में हांगकांग, मकाओ और ताईवान के अलावा, चीन के 14 शहरों में प्रति व्यक्ति जीडीपी 20 हजार डॉलर से अधिक रही। प्रति व्यक्ति जीडीपी में इजाफा होने से जाहिर है कि चीनी लोगों की प्रयोज्य आय भी लगातार बढ़ रही है। आय खपत को निर्धारण करती है। इसका मतलब है कि चीन में खपत का पैमाना बढ़ा, चीन दुनिया में दूसरा बाजार बन चुका है।


(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)