चीन के वुहान में 7वें विश्व सैन्य खेल की तैयारियां जोरों पर

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| 7वें विश्व सैन्य खेल समारोह का आयोजन 18 अक्तूबर को मध्य चीन के वुहान शहर में किया जाएगा। मौजूदा समय में, इस शहर में खेल समारोह से संबंधित सभी तैयारियां की जा रही हैं।

  वर्ष 1995 में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद द्वारा इटली में प्रथम विश्व सैन्य खेल का आयोजन किया गया था। इसके बाद इस खेल का आयोजन क्रोएशिया, इटली, भारत, ब्राजील और दक्षिण कोरिया में भी हुआ।


वुहान के खेल समारोह में शूटिंग, तैराकी, ट्रैक एंड फील्ड और बास्केटबॉल सहित कुल 27 भागों की 329 प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। 110 देशों के लगभग दस हजार खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

7वें विश्व सैन्य खेल की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष क्वो चेन जूंग ने कहा कि इस खेल समारोह में खुले सिद्धांत यानी सार्वजनिक टिकट बिक्री के सिद्धांत पर डटा रहेगा, आम लोग खेल देखने के लिए सीधे खेल के मैदान जा सकते हैं।

विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के स्वागत में वुहान शहर में एक सैन्य खेल गांव निर्मित है। जहां विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों को खानपान, आवास, परिवहन, चिकित्सा, संस्कृति और वाणिज्य आदि की पूर्ण सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। चीनी मंडल के प्रधान श्याओ चिन ने इसकी पुष्टि की है कि सैन्य खेल गांव में कार्य क्षमता और सेवा सब प्रथम श्रेणी के हैं। गांव में निर्माण श्रेष्ठ है और कर्मचारी भी गर्म और मिलनसार हैं।


वुहान शहर के उप मेयर हू यापो ने कहा, “हम ‘हरित, साझा, खुला और स्वच्छ’ की अवधारणा से एक असाधारण अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल की मेजबानी करेंगे और शहरियों को भी इस खेल के आयोजन से उनके जीवन में पहुंचे सकारात्मक परिवर्तन दिखेगा।”

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)