चीन : कोराना वायरस रोकथाम में बाधा उत्पन्न करने वालों को मिलेगी सजा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)| चीन ने कहा कि कोराना वायरस रोकथाम में बाधा उत्पन्न करने वालों को कानूनी दंड मिलेगा। एक बयान में कहा गया है कि चिकित्सकों को नुकसान पहुंचाना, नकली वस्तुओं का उत्पादन और बिक्री करना, चीजों का दाम बढ़ाना, अफवाह फैलाना, कर्तव्यों का पालन न करना, भ्रष्टाचार करना अपराध में कड़ी सजा दी जाएगी। चीन के सर्वोच्च जन न्यायालय, सर्वोच्च प्रोक्यूरेट्रेट, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और कानून मंत्रालय ने संयुक्त रूप से कानूनी दंड देने के बारे में राय पेश की। इसमें न्यायिक विभागों से मौजूदा कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन कर अवैध कार्रवाई की कड़ी सजा देने की मांग की गई।

इसमें यह भी कहा गया है कि महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के दौरान निजी उद्यमों के उत्पादन और संचालन में मौजूद विवादों का निपटारा करने के लिए कानूनी सहायता और मध्यस्थता की जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को कारगर कानूनी सेवा दी जा सके।


(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)