चीन में अनाज का उत्पादन एक नयी मंजिल पर पहुंचा

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कृषि व ग्रामीण क्षेत्र मंत्रालय द्वारा जारी खबर के अनुसार, हाल ही में चीन की शरदकालीन अनाज की फसल प्राप्त होगी। पूरे साल में अनाज का उत्पादन 6.5 खरब किलोग्राम तक चला जाएगा। यह संख्या निरंतर रूप से 6 सालों तक जारी है।

13वीं पंचवर्षीय योजना से चीन में अनाज के उत्पादन का स्थिर विकास हुआ है। वर्ष 2019 में समूचे चीन में अनाज का कुल उत्पादन 6 खरब 63 अरब 85 करोड़ किलोग्राम तक जा पहुंचा, जो इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना। प्रति व्यक्ति के पास 470 किलोग्राम से अधिक अनाज प्राप्त है, जो विश्व के औसत स्तर से ऊपर है।


चीन में जनसंख्या अधिक है, भूमि कम है और जल का अभाव है। ऐसी स्थिति में चीन ने नीतिगत समर्थन को मजबूत किया, बुनियादी सुविधाओं के निर्माण को विकसित किया, विज्ञान व तकनीक से नवाचार करने को बढ़ावा दिया। अनाज के उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई। अनाज की आपूर्ति क्षमता भी स्पष्ट रूप से उन्नत हुई है। जनता पेट भरने से अच्छी तरह से भोजन करने और स्वस्थ रूप से भोजन करने में बदल रही है।

चीन ने कृषि योग्य भूमि की रक्षा करने के लिये सबसे सख्त कदम उठाये हैं। यानी 12 करोड़ हेक्टेयर की कृषि योग्य भूमि को सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही चीन ने वैज्ञानिक रूप से अनाज उत्पादन क्षेत्र और सोयाबीन जैसे महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों के उत्पादन क्षेत्र विभाजित किये हैं। पूरे चीन में उच्च मापदंड वाले कृषि निर्माण की परियोजना लागू की जा रही है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)