चीन ने चांद से नमूने लाने के लिए स्पेसक्राफ्ट भेजा

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 24 नवंबर (आईएएनएस)। चीन ने चंद्रमा से नमूने लाने के लिए मंगलवार को एक अंतरिक्ष यान (स्पसेक्राफ्ट) लॉन्च किया। यह चंद्रमा से नमूने लाने के लिए देश का पहला प्रयास है।

चीन ने लॉन्ग मार्च -5 रॉकेट के जरिए चांग ई-5 अंतरिक्ष यान को हेनान के वेनचांग अंतरिक्ष यान लॉन्च स्थल से स्थानीय समयानुसार अल सुबह 4.30 बजे रवाना किया।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चांग ई-5 चीन के एयरोस्पेस इतिहास के सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह चार दशकों में दुनिया का पहला मून-सैंपल मिशन है।

चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मून एक्सपलोरेशन और अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के उप निदेशक पेई झाओयू ने कहा, मिशन चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा, और चीन के लिए भविष्य में चांद पर मानव भेजने और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण नींव रखेगा।

–आईएएनएस


वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)