चीन विश्व सांस्कृतिक विरासत की प्रतिबद्धता को पूरा कर रहा है

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। साल 2019 के अंत तक, चीन के विश्व सांस्कृतिक विरासतों की कुल 726 प्रतिबद्धता दी जा चुकी है। नवीनतम चीनी विश्व सांस्कृतिक विरासत 2019 सालाना रिपोर्ट जारी की गई, जिससे पता चला कि 99 प्रतिशत की प्रतिबद्धताओं का सामान्य रूप से पालन किया जा रहा है। साल 2015 से 2019 तक चीन के विभिन्न विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थलों ने विश्व विरासत संधि की मांग के अनुसार, हस्ताक्षर करने वाले देशों की जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व उठाते हुए विश्व विरासतों की प्रभावी रूप से रक्षा की और उनका प्रबंधन किया।

चीनी सांस्कृतिक विरासत अनुसंधान संस्थान के चीनी विश्व सांस्कृतिक विरासत केंद्र द्वारा जारी यह रिपोर्ट 4 नवम्बर को आयोजित 2020 चीनी विश्व सांस्कृतिक विरासत वार्षिक सम्मेलन में रिलीज हुई।


रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विश्व सांस्कृतिक विरासत का मूल्य आम तौर पर स्थिर रहा, सांस्कृतिक अवशेष क्षेत्र में शीर्ष स्तर के डिजाइन में काफी वृद्धि हुई है। सांस्कृतिक अवशेष संबंधी कार्यों की गारंटी अधिक संपूर्ण हो गई और विश्व सांस्कृतिक विरासतों से जुड़े रक्षात्मक प्रबंधन कार्य भी स्थिरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विरासत स्थलों में संरक्षण प्रबंधन संस्थाओं की स्थापना की जा चुकी है। करीब आधे स्थलों में पेशेवर निगरानी संस्थाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कार्यरत लोगों की संख्या 36 हजार तक पहुंच चुकी है। चीन में विभिन्न विरासत स्थलों में संरक्षण और प्रबंधन खर्च में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। अस्सी प्रतिशत स्थलों में संरक्षण और प्रबंधन के लिए खास नियमावली कायम हुई है।

(साभार— चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)