चीनी अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो में 3000 से अधिक उद्यम हिस्सा लेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

 बीजिंग, 1 नवंबर (आईएएनएस)| चीनी अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो में 3000 से अधिक उद्यम हिस्सा लेंगे। अभी तक 150 से अधिक देशों के 3 हजार से ज्यादा उद्यम भाग लेंगे, जिनमें 1000 से ज्यादा विदेशी उद्यम पहली बार एक्सपो में भाग ले रहे हैं।

  गत वर्ष आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो की तुलना में मौजूदा एक्सपो में उद्यमों के लिए प्रदर्शन हॉल का क्षेत्रफल, भागीदारों और नव प्रदर्शित वस्तुओं की संख्या आदि के लिहाज से बढ़ गया है। प्रदर्शन हॉल के क्षेत्रफल से देखा जाए तो इस वर्ष का क्षेत्रफल 3 लाख वर्ग मीटर है, जो पिछले साल के 2.7 लाख वर्ग मीटर से बढ़ाया गया।


गत वर्ष विश्व के 500 शक्तिशाली उद्यमों में 220 उद्यमों ने भाग लिया, इस वर्ष 250 से अधिक शक्तिशाली निगम भाग लेंगे। इसके साथ ही नव उत्पाद और नई तकनीक पहले अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो से भी अधिक होगी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)