चंद्रयान-2 के लॉन्च की उल्टी गिनती रविवार शाम 6.43 बजे से शुरू होगी : इसरो अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 की सोमवार को होने वाली लॉन्चिंग की उल्टी गिनती रविवार शाम को 6.43 बजे शुरू होगी।

इससे पहले 15 जुलाई को इसका प्रक्षेपण किया जाना था लेकिन लॉन्चिंग से करीब एक घंटा पहले इसमें तकनीकी खराबी का पता लगने के बाद लॉन्चिंग रोक दी गई थी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)