चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री चौहान भाजपा में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)| दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

चौहान को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल किया गया।


पांच बार विधायक और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दलित चेहरा रहे चौहान पार्टी से दिल्ली उत्तर-पश्चिम संसदीय सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद से नाराज चल रहे थे।

कांग्रेस ने दिल्ली उत्तर-पश्चिम सीट से राजेश लिलोथिया को मैदना में उतारा है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)