चुनावी नतीजे : अनुभवी नेताओं ने भरा है कांग्रेस में दम

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| हरियाणा विधानसभा के लिए मतगणना के रुझान दिखा रहे हैं कि राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनना एक बेहतर फैसला था। पार्टी की स्थिति पहले से बेहतर हुई है और इसमें अनुभवी नेताओं का योगदान रहा है। कांग्रेस ने सभी एग्जिट पोल को गलत साबित कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने हरियाणा में हाल ही में पार्टी संगठन के नए सिरे से गठन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। हुड्डा और राज्य इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा दोनों अहमद पटेल के करीबी हैं।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी है।

उधर, पार्टी की मुंबई इकाई में लोकसभा चुनाव के बाद मिलिंद देवड़ा के पद से इस्तीफे के बाद एकनाथ गायकवाड़ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना पार्टी के लिए फायदेमंद रहा।

इन कदमों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस सोनिया युग में लौट रही है। दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख पद के लिए पार्टी ने अलका लांबा या कीर्ति आजाद की जगह अनुभवी नेता सुभाष चोपड़ा को नियुक्त किया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)