दीपिका पादुकोण और प्रीती जिंटा से जुड़ा था युवराज सिंह का नाम, इन एक्ट्रेसेस के साथ भी आयी थी अफेयर की खबरें

  • Follow Newsd Hindi On  
दीपिका पादुकोण और प्रीती जिंटा से जुड़ा था युवराज सिंह का नाम, इन एक्ट्रेसेस के साथ भी आयी थी अफेयर की खबरें

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और बेहतरीन ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Yuvraj Singh Announces Retirement) ले लिया है। उन्होंने सोमवार को इस बात की घोषणा की। युवराज को एक महान प्लेयर के साथ एक ग्लैमरस क्रिकेट के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने मैदान के अंदर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियां बटौरी वहीं, मैदान के बहार भी वह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते थे। उनके नाम बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस से भी जुड़ें जिनमें दीपिका पादुकोण और प्रीति जिंटा जैसे नाम शामिल हैं।

युवराज ने 2015 में हेजल कीच से शादी कर ली। लेकिन 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवी का नाम उन क्रिकेटर्स में शुमार हैं, जिनके अफेयर की चर्चा आये दिन आती रहती थी। आज हम आपको बताते हैं किन- किन अदाकारों के साथ युवी का नाम जोड़ा गया।


Image result for YUVRAJ SINGH WITH KIM SHARMA

किम शर्मा

युवराज का नाम साल 2007 में बॉलीवुड अदाकारा किम शर्मा से जोड़ा गया। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा होती थी, लेकिन युवराज की मां को यह रिश्ता पसंद न होने के कारण दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।


Image result for YUVRAJ SINGH WITH deepika padukone

दीपिका पादुकोण

क्रिकेट के इस धुरंधर के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी खूब रही दोनों को अक्सर बार साथ देखा जाता था। कहा जाता है दीपिका को युवी के पजेसिव नेचर पसंद नहीं था, जिसके कारण दोनों अलग हो गए।

Image result for YUVRAJ SINGH WITH preity zinta

प्रीती जिंटा

अपने टाइम की मशहूर एक्ट्रेस और युवराज की टीम ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ की ओनर प्र‍ीत‍ि ज‍िंटा के साथ भी युवराज का नाम जुड़ा। साल 2008 में आईपीएल (IPL) के दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें आने लगी, लेकिन दोनों ने इसे महज दोस्ती बताया।

किम से दीप‍िका पादुकोण तक, इन एक्ट्रेसेस संग हुई युवी के इश्क की चर्चा

मिनिषा लांबा

युवी के अफेयर की चर्चा एक्ट्रेस मिनिषा लांबा के साथ भी खूब हुई। दोनों को जुहू के एक लाउंज बार में किस करते देखा गया था, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई। लेकिन मिनिषा ने इन सब को महज एक अफवाह बताया था।

Image result for YUVRAJ SINGH WITH riya sen

रिया सेन

युवराज का नाम बॉलीवुड अदाकारा रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। अक्सर दोनों को एक साथ देखे जाने की खबरें आती थी।

Image result for YUVRAJ SINGH WITH riya sen

नेहा धूपिया

साल 2014 में युवराज स‍िंह का नाम नेहा धूप‍िया के साथ जोड़ा गया। दोनों पहली बार सोफी चौधरी की बर्थडे पार्टी में मिले थे लेकिन दोनों जल्द ही अलग हो गए थे।

Image result for YUVRAJ SINGH WITH hezalkeech at wedding

हेजल कीच

बेशक युवराज स‍िंह के अफेयर की खबरें कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ आई। लेकिन युवी को अपना जीवनसाथी ‘बॉडीगार्ड’ फेम एक्ट्रेस हेजल कीच में मिला दोनों ने 2015 में शादी कर ली थी। लेकिन इसके लिए युवी को बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। हेजल ने मानने के लिए बहुत वक्त लिया। अब दोनों एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)