देश के 55.9 फीसदी मानते हैं सीएए व एनआरसी केवल अवैध प्रवासियों के खिलाफ

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| देशभर के 55.9 फीसदी लोगों का मानना है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) केवल अवैध प्रवासियों के खिलाफ है।

 वहीं 31.9 फीसदी लोगों को लगता है कि ये भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ है। यह बात आईएएनएस-सीवोटर के सर्वेक्षण में सामने आई है। सर्वेक्षण में कुल 3.8 फीसदी लोगों ने कहा कि ये उपाय अवैध प्रवासियों और भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है, जबकि 8.4 फीसदी लोग इस मुद्दे पर भ्रमित दिखाई दिए।


यह सर्वेक्षण 17 से 19 दिसंबर के बीच देशभर में तीन हजार से अधिक लोगों के बीच किया गया। इस अवधि के दौरान असम, पूर्वोत्तर के राज्य और अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात की गई।

मुस्लिम समुदाय के बीच 64.7 फीसदी लोगों ने कहा कि ये उपाय भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हैं, जबकि 20.8 फीसदी लोगों ने माना कि यह कानून केवल अवैध प्रवासियों के खिलाफ है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुल 65.5 फीसदी लोगों का मानना है कि सीएए और एनआरसी अवैध प्रवासियों के खिलाफ है, जबकि 27.3 फीसदी लोगों को लगता है कि ये कानून भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है।


असम में 53.6 फीसदी लोग मानते हैं कि ये कानून अवैध प्रवासियों के खिलाफ बने हैं और 24.6 फीसदी को लगता है कि सीएए और एनआरसी भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है। इस दौरान 14.8 फीसदी लोग ऐसे रहे, जिन्हें यह मुद्दा ही समझ नहीं आया।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)