धरुण, दुती ने इंडियन ग्रां प्री में जीते स्वर्ण

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)| बाधा दौड़ धावक धरुण अय्यास्वामी ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 49.94 सेकेंड का समय निकालते हुए इंडियन ग्रां प्री सीरीज-2019 में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

  उन्होंने इससे पहले शनिवार को पटियाला में इंडियन ग्रां प्री-1 में 50.05 सेकेंड का समय निकाला था।


संतोष कुमार ने 50.77 सेंकेंड का समय लेते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का कांस्य पदक रामचंद्रन के नाम रहा, जिन्होंने 50.83 सेकेंड का समय निकाला।

वहीं एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दुती चंद ने 200 मीटर स्पर्धा में 23.30 सेंकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। इससे दुती को आईएएएफ विश्व रैंकिंग में फायदा होगा।

यहां निकाले गए समय के साथ ही दुती ने कतर के दोहा में होने वाली एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ हासिल कर लिया है।


स्पर्धा का रजत हरियाणा की अंजली देवी के नाम रहा, जिन्होंने 24.15 सेकेंड का समय निकाला। सुप्रिया मडल ने 24.48 सेकेंड का समय निकाल कांस्य जीता।

एमआर. पूवमा और विस्यम वीके ने 4 गुणा 400 मीटर रिले में क्रमश: स्पर्धा और रजत पदक जीता। पूवमा ने 54.12 सेंकेंड का समय लिया तो वहीं विस्मया ने 54.76 सेकेंड में दूरी तय की। कांस्य पदक 54.74 सेकेंड का समय लेने वाली उत्तर प्रदेश की प्राची के नाम रहा।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)