डीडी नेशनल पर रविवार से प्रसारित होगा लोकप्रिय धारावाहिक श्रीकृष्णा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। लॉकडाउन के दौरान घरों में समय बिता रही देश की जनता अब एक और लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक देख सकेगी। दूरदर्शन नेशनल चैनल पर अब तीन मई से श्रीकृष्णा का प्रसारण शुरू होगा।

श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित इस धारावाहिक का प्रसारण रोज रात नौ बजे से होगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।


उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ” कल, रविवार 3 मईए से रोज रात 9 बजे देखें। भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा।श्री कृष्णा, केवल डीडी नेशनल चैनल पर! जरूर देखें।”

दरअसल, रामायण और उत्तर रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद अब श्री कृष्णा धारावाहिक भी दिखाने का निर्णय दूरदर्शन ने लिया है।

खास बात है कि इस प्रसिद्ध धारावाहिक का निर्माण भी रामायण बनाने वाले निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। रामानंद सागर के टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)