दिग्विजय सिंह हैं सच्चे हिंदू : जयवर्धन

  • Follow Newsd Hindi On  

 भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र और राज्य सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने दिग्विजय सिंह को सच्चा हिंदू बताया है।

  भोपाल संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा द्वारा धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की कोशिश किए जाने की आशंका को लेकर पूछे गए सवाल पर जयवर्धन ने मंगलवार को एक निजी चैनल से कहा, “भाजपा की हमेशा आदत रही है बांटने की, वहीं कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई, हम आइडिया ऑफ इंडिया में विश्वास करते हैं। यहां की विविध कलाओं और संस्कृति में विश्वास है।”


उन्होंने आगे कहा, “जहां तक दिग्विजय सिंह का सवाल है, वे एक सच्चे हिंदू हैं, राघौगढ़ (दिग्विजय के गृहनगर) के आवास में नौ मंदिर हैं, जहां तीन सौ साल से पूजा हो रही है, सुबह-शाम को हर दिन। साथ ही हम अन्य धर्मो का भी सम्मान करते हैं।”

एक सवाल के जवाब में जयवर्धन ने कहा कि दिग्विजय सिंह के चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा भोपाल के विकास के लिए किए गए कामों का ब्यौरा तो दिया ही जाएगा, साथ ही आगे की योजना पर भी चर्चा होगी।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)