दिल्ली : केजरीवाल ने रैली आयोजित करने को लेकर राहुल-प्रियंका पर किया हमला

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को दिल्ली में ‘समय बर्बाद’ करने के बजाय राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में अपने चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

 उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रियंका गांधी को दिल्ली में अपना समय नहीं बर्बाद करना चाहिए। कांग्रेस यहां अपनी बची जगह भी खो देगी। इसके बजाय उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश में प्रचार करना चाहिए, जहां लड़ाई कांग्रेस व भाजपा के बीच है।”


केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के खिलाफ और दिल्ली में आप के खिलाफ रैलियां कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी भाई-बहन उन जगहों पर नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीधी टक्कर है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)