दिल्ली में हमलावरों ने महिला की गोली मारी (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक 30 वर्षीय महिला को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना द्वारका के सेक्टर 12 में सुबह 8 बजे रेडिसन बलू होटल के पास घटी। महिला की पहचान किरन बाला के रूप में हुई, जो सुबह लगभग आठ बजे अपनी कार चलाकर जा रही थी, जब हमलावरों ने उसे गोली मारी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें मौके से गोली का खोल मिला है।”


एक गोली महिला की गर्दन में फंस गई और कार से उसका नियंत्रण हट गया, जिससे उसकी कार फुटपाथ से जा टकराई। इसके बाद उसे वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

चश्मदीद गवाह शेखर लाल के अनुसार, “दो लोग बाइक पर थे। पीछे बैठे व्यक्ति ने बंदूक दिखाई और वहां से भाग गए।”

पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।


महिला की सभी कीमती वस्तुएं जस की तस हैं तो पुलिस ने लूट की संभावना से इनकार किया है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)