दिल्ली में कड़ाके की ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 है।

शनिवार तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।


भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा है।”

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।

वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)