दिल्ली में सुहावनी सुबह, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आसमान पर आंशिक बदली छाई रहेगी और दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।”


सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 72 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्वूआई) सुबह 8.30 बजे 125 (मध्यम श्रेणी) रहा।


वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान भी औसत से दो डिग्री नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)