दिल्ली : मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पर हमला

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह शुरू हुए मतदान के दौरान मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला हो गया। आप नेता संजय सिंह ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है।

संजय सिंह ने ट्वीट किया, “मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर भाजपा के गुंडों ने हमला कर दिया है पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करे।”


पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)