दिल्ली पुलिस अपने कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को देगी 1 लाख रुपये

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले कर्मचारियों को राहत भरी खबर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उसका कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलेगा, तो उसे एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।

यह धनराशि वेलफेयर फंड से मुहैया कराई जाएगी।


इस आश्य के आदेश दो दिन पहले शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस आयुक्त ने किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि, अगर कोई कर्मचारी (दिल्ली पुलिस का) कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे यह एक लाख की सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

इस धनराशि को बांटने के लिए बाकायाद सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय पी.) को नामित किया गया है। संबंधित कर्मचारी एसीपी हेडक्वार्टर के मोबाइल नंबर पर अपनी डिटेल उपलब्ध कराएगा। उसके बाद यह एक लाख की सहायता राशि संबंधित पीड़ित कर्मचारी-अधिकारी को मुहैया करा दी जाएगी।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)