दिल्ली : पुलिस से मुठभेड़ में वांछित घायल, हुआ गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| नई दिल्ली में शुक्रवार रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अपराधी कई आपराधिक मामलों में वांछित है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने बताया कि विभिन्न धाराओं में वांछित बुलंदशहर निवासी रिजवान के वंदे मातरम मार्ग (रिज मार्ग) के पास होने की सूचना मिली। वहां पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसके बाद उसने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में रिजवान के बाएं पैर में गोली लग गई।

रिजवान हत्या, जान से मारने की कोशिश समेत कई मामलों वांछित था।


उन्होंने कहा कि घायल अपराधी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)