दिल्ली विधानसभा में हंगामा, मार्शलों ने भाजपा के गुप्ता को सदन से बाहर किया

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को प्याज पर घमासान देखने को मिला।

  स्पीकर राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों पर प्रदर्शन करने के लिए महिलाओं को सदन में लाने का आरोप लगाया और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर करवा दिया। गोयल ने कहा कि वह काफी दुखी महसूस कर रहे हैं और कहा कि यह ‘गुंडागर्दी की इंतेहा है। विपक्षी सदन में प्रदर्शन करने के लिए महिलाओं का सहारा ले रहे हैं।’


भाजपा के विधायक शहर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग कर रहे थे।

गोयल ने कहा, “वे 10-15 महिलाओं को लेकर सदन में आ गए। मैं चर्चा के लिए तैयार था। लेकिन, मैं सदन में किसी भी प्रकार की हुड़दंग की इजाजत नहीं दे सकता। यह सत्र का अंतिम दिन था। मैं फलदायक चर्चा चाहता था। मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं।”

इसके उलट भाजपा विधायकों ने इस दावों का खारिज कर दिया और गुप्ता ने कहा कि भाजपा विधायक महिलाओं की मदद करने और इन महिलाओं की सुरक्षा करने गए थे।


जब भाजपा विधायक राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की बढ़ी कीमतों पर पर बहस कराने की अपनी मांग पर अड़े रहे तो गोयल ने गुप्ता को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर करवा दिया और अन्य भाजपा विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।

मंगलवार को समाप्त हुआ विधानसभा का सत्र केजरीवाल सरकार का अंतिम सत्र था।

आप सरकार का कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो रहा है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)