दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए, इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।


पुलिस ने कहा, “शोपियां में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।”

–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)