दुष्कर्म का आरोपी हिरासत से फरार, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

  • Follow Newsd Hindi On  

पणजी, 29 जून (आईएएनएस)| ब्रिटिश नागरिक से दुष्कर्म करने के आरोपी रामचंद्र येलप्पा के हिरासत से फरार होने के मामले में गोवा पुलिस ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इन दोनों की निगरानी में येलप्पा को रखा गया था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जांच पूरी होने तक दो सिपाहियों रामदास गवास, और रामा पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

येलप्पा (30) को शुक्रवार को सुनवाई के लिए अदालत ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अदालत परिसर में शौचालय से वह फरार हो गया। उसका अब तक पता नहीं चल पाया है।


तमिलनाडु निवासी येलप्पा पर आरोप है कि उसने पिछले साल 20 दिसंबर को 48 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)