एसआर मोहंती बने मप्र के मुख्य सचिव

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 31 दिसंबर (आईएएनएस)| एस.आर. मोहंती को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मोहंती सेवानिवृत्त हो रहे बी.एस. सिंह का स्थान लेंगे। कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण ने सोमवार को आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, मोहंती को मुख्य सचिव बनाया गया है।

मुख्य सचिव बी.पी. सिंह सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


मोहंती को मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव सिंह की सेवानिवृत्ति के उपरांत मोहंती को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है।

मोहंती माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष हैं और 1982 बैच के आईएएस हैं।

मोहंती एक जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)