एतिहाद एयरवेज की उड़ान में इंडोनेशियाई महिला ने बच्चे को जन्म दिया

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| इंडोनेशिया की एक महिला ने बुधवार सुबह अबू धाबी से जकार्ता जा रही एतिहाद एयरवेज की उड़ान में एक बच्चे को जन्म दिया।

आपातकाल चिकित्सा के लिए विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया और महिला को अंधेरी पूर्व स्थित सेवल हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का उसके नवजात बच्चे के साथ इलाज चल रहा है।


एक अधिकारी के अनुसार, आपातकाल स्थिति के कारण उड़ान संख्या ईवाई-474 दो घंटे की देरी हुई।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)