FCI Recruitment 2019: भारतीय खाद्य निगम में मैनेजर बनने का मौका, 330 पदों के लिए कल से आवेदन शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  
FCI Recruitment 2019: भारतीय खाद्य निगम में मैनेजर बनने का मौका, 330 पदों के लिए कल से आवेदन शुरू

FCI Recruitment 2019: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने मैनेजर (Manager) के 330 पदों की भर्ती के आवेदन आमंत्रित किये हैं। FCI में इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर, 2019 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार निगम की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2019 है।

महत्वपूर्ण तिथियां


  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 28 सितंबर, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि –  27 अक्टूबर, 2019
  • आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि – 27 अक्टूबर, 2019

पदों का विवरण

  • पद का नाम     पदों की संख्या
  • मैनेजर             303

FCI Recruitment 2019: किस क्षेत्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

उत्तर क्षेत्र: दिल्ली ,हरियाणा, पंजाब (चंडीगढ़ का केंद्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

दक्षिण क्षेत्र: आंध्र प्रदेश क्षेत्र (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का केंद्र शासित प्रदेश), कर्नाटक क्षेत्र (लक्षद्वीप का केंद्र शासित प्रदेश), केरल, तमिलनाडु क्षेत्र (पुडुचेरी का केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल है) और तेलंगाना।

पूर्वी क्षेत्र: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल क्षेत्र (सिक्किम राज्य शामिल है)।


पश्चिम क्षेत्र: महाराष्ट्र क्षेत्र (गोवा राज्य शामिल है), मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र (दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं)।

उत्तर- पूर्व क्षेत्र: अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मणिपुर, एनईएफ क्षेत्र (मिजोरम राज्य, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं)।

शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा – उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 से 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया – इच्छुक उम्मीदवार FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in के माध्यम से 28 सितंबर, 2019 से 27 अक्टूबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)