फ्लोरिडा में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 12 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

मियामी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


गोलीबारी की पहली घटना में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को लिटिल रिवर पार्क के करीब स्थित एक बास्केटबॉल कोर्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ में से छह लोगों की हालत गम्भीर है।

दूसरी घटना अलापट्टा की है, जहां चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है और इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं या नहीं। जांच जारी है।

–आईएएनएस

जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)