फ्लोरिडा में समलैंगिक पुरुषों को मारने वाला मारा गया

  • Follow Newsd Hindi On  

मियामी, 23 अगस्त (आईएएनएस)| अमेरिका के पूर्वी तट पर समलैंगिक पुरुषों को मारने वाले सीरियल किलर को फ्लोरिडा में मार दिया गया है। मीडिया को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अंतिम अपील खारिज किए जाने के बाद गैरी रे बॉल्स को गुरुवार को प्राणघातक इंजेक्शन देकर मार दिया गया।

बॉल्स ने 1994 में फ्लोरिडा से मैरीलैंड में छह लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उसे केवल तीन मौतों का दोषी माना गया।


‘आई-95’ के नाम से मशहूर इस किलर के अधिकांश पीड़ित अमेरिका के पूर्वी समुद्री तट तक फैले अंतर्राज्यीय कॉरिडोर के पास पाए गए थे।

जांचकर्ताओं ने कहा है कि वेस्ट वर्जीनिया के इस 57 वर्षीय मूल निवासी ने अपना घर तभी छोड़ दिया था, जब वह बच्चा था। इसके बाद उसने कई वर्षो तक समलैंगिक पुरुषों के बीच वेश्या के रूप में काम किया और फिर उनकी हत्या करनी शुरू कर दी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)