फ्रांस में अचानक बाढ़ से 6 मरे

  • Follow Newsd Hindi On  

पेरिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| फ्रांस के ऑडे क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रसारणकर्ता ‘बीएफएमटीवी’ के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बीती रात कुछ घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। एक महिला ऑडे नदी में बह गई।

‘बीबीसी’ के अनुसार, ऑडे के क्षेत्रीय गवर्नर एलेन थिरॉन ने लोगों से अपनी छतों पर रहने और प्रभावित स्थानों से निकलने के लिए हेलीकॉप्टर जैसे माध्यमों का उपयोग करने के लिए कहा है, क्योंकि ऐसी स्थिति में नौका खतरनाक माध्यम हो सकती हैं।


आपात सेवाओं के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा है।

एक इलाके में बाढ़ का पानी सात मीटर से ऊपर तक पहुंच गया। प्रशासन ने कहा कि एवेरॉन, ला हाउते-गैरोन, हेरौल्ट, पायरेनीस-ओरियंटल्स और तार्न में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)