गांधी जयंती पर पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे सोनिया, प्रियंका, राहुल

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| महात्मा गांधी की विरासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ टकराव के बीच कांग्रेस नेता बुधवार को देशभर में ‘पदयात्रा’ निकालेंगे।

  पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दिल्ली में निकाली जाने वाली एक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी। इसके साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में, जबकि राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।


सोनिया गांधी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) मुख्यालय से राजघाट तक मार्च करेंगी, जो लगभग तीन किलोमीटर का रास्ता होगा।

पार्टी के एक नेता ने कहा, “पार्टी ने अपने नेताओं को कम से कम एक घंटे के लिए इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा है। सभी पदाधिकारी और नेता गांधीवादी विचारधारा को उजागर करने के लिए इस पदयात्रा में भाग लेंगे।”

कांग्रेस ने उस समय कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है, जब मोदी सरकार महात्मा गांधी की विरासत के विरासत पर दावा करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)