गोवा के नए मुख्यमंत्री रात 11 बजे शपथ लेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

 पणजी, 18 मार्च (आईएएनएस)| गोवा के नए मुख्यमंत्री राजभवन में आज (सोमवार) रात 11 बजे शपथ लेंगे। राज्य सरकार की ओर से आए एक बयान में यह जानकारी दी गई।

  सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के प्रमोद सावंत राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


सावंत इस समय विधानसभा अध्यक्ष हैं। वह दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्थान लेंगे। एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित पर्रिकर का रविवार की शाम निधन हो गया था। देश के रक्षा मंत्री रह चुके पर्रिकर आज पंचतत्व में विलीन हो गए।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)