गोवा के श्रीपद नाइक मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

पणजी, 30 मई (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नाइक ने उत्तरी गोवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गिरीश चोडांकर को 80,247 मतों से हराया है। नाइक, अटल बिहार वाजपेयी नीत राजग सरकार में भी केंद्रीय राज्यमंत्री थे।


सूत्रों ने कहा, “श्रीपद नाइक को प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर फोन किया गया।”

पांच बार के सांसद नाइक को कभी भी पूर्ण कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं मिला।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में, नाइक केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री बनाए गए थे, लेकिन बाद में मंत्रिमंडल फेरबदल के तहत उन्हें नवगठित आयुष मंत्रालय का केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)