गृहमंत्री उन्नाव में करेंगे आज भारत के मन की बात

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारत के मन की बात करेंगे। वे उन्नाव के भगवंतनगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित यहां से भाजपा के विधायक हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक संतोष के अनुसार, “गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से 12.30 बजे लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा उन्नाव के भगवंतनगर पहुंचकर आर.आर.बी.एन. इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वह उन्नाव के ही वाजपेयी खेड़ा गांव जाएंगे।”


उन्होंने बताया कि गृहमंत्री इस दौरान गांव वालों से बात करके उनकी आवश्यकताएं और अपेक्षाएं जानेंगे और उसके निवारण के लिए आगे चलकर खाका भी तैयार किया जाएगा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)