GATE 2021 Answer Key: जानिए कब जारी होगा गेट परीक्षा की आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
JEE Main 2021 के अलावा ये हैं 7 अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के अस्थायी शेड्यूल, इस दिन हो सकती है परीक्षा

GATE 2021 Answer Keys: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE GATE 2021) की आंसर- की जारी होने की तारीख और प्रश्न पत्र अपलोड जारी होने की तारीख तय हो गई है। इसके अनुसार 2 मार्च को आंसर-की और प्रश्न पत्र अपलोड की जाएगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार गेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आंसर-की और प्रश्नपत्र आधिकारिक पोर्टल पर https://gate.iitb.ac.in/ पर चेक कर सकते हैं।

वहीं ऑफिशियल पोर्टल (Official portal)  पर जारी अपडेट के अनुसार अगर अभ्यर्थी को लगता है कि कोई आंसर गलत चेक हुआ है तो वह इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए उनसके पास 2 मार्च से 4 मार्च 2021 तक का समय होगा। वहीं हाल ही में IIT बॉम्बे (IIT Bombay) ने GOAPS पोर्टल पर आंसर-शीट जारी कर दी है। ऐसे में जिन्होंने अभी तक GATE 2021 रिस्पांस शीट की जांच नहीं की है तो वे चेक कर सकते हैं।


इन तिथियों का रखें ध्यान

-रिस्पांस शीट जारी होने की तारीख- 18 फरवरी, 2021

-आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी होने की तारीख- 2 मार्च, 2021

-आपत्ति दर्ज कराने की तारीख- 2 मार्च से 4 मार्च, 2021


-गेट परीक्षा रिजल्ट और फाइनल आसंर की- 22 मार्च, 2021

गौरतलब है कि आईआईटी बॉम्बे ने इस साल 6 फरवरी, 7, 13 और 14 को GATE 2021 परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं इस साल परीक्षा के लिए 9 लाख एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। संस्थान के मुताबिक इस बार परीक्षा में करीब 78 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं परीक्षा के लिए परिणाम 22 मार्च 2021 को प्रकाशित किया जाएगा।

GATE 2021 Answer key: कैसे करें चेक

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in. पर जाएं.

2- “GATE 2021 answer key” लिंक पर क्लिक करें.

3- अब एक नया पेज खुलेगा।

4- आपके द्वारा दिखाए गए पेपर का चयन करें।

5- सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

6- GATE 2021 की आंसरी की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

7- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

GATE परीक्षा के लिए कुल 8,82,684 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा से उम्मीदवारों को M.E, M.Tech, M.Arch, Ph.D. कोर्सेज में प्रवेश मिल सकेगा। अभ्यर्थी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। प्रति प्रश्न आमतौर पर आपत्तियां उठाने के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)