घरेलू झगड़े के दौरान पति की मौत, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में एक शख्स की पत्नी के साथ हुई लड़ाई के दौरान अक्वेरियम पर गिरने के बाद कांच एक टुकड़ा शरीर में घुस जाने से मौत हो गई। इस मामले में 42 वर्षीय महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक 45 वर्षीय राघव प्रसाद, गुडंबा के सिकंदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उनके मकान मालिक, अशोक कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि प्रसाद ने रविवार रात पत्नी के साथ अनबन के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।

हाथापाई के दौरान राघव अक्वेरियम पर गिर गए और कांच का एक टुकड़ा उनकी कमर में घुस गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।


महिला के माता-पिता ने हालांकि दावा किया कि उसका पति किसी घरेलू मुद्दे पर बहस के दौरान उसकी पिटाई करने के दौरान अक्वेरियम पर गिर गया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)