हैदराबाद दुष्कर्म के आरोपियों को मार गिराना ‘सही’ : हरियाणा मंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हैदराबाद में युवा पशु चिकित्सक के साथ जघन्य सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या करने वाले सभी चारों आरोपियों के कथित ‘एनकाउंटर’ को शुक्रवार को उचित ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, “क्या हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को मार गिराया गया है? एनकाउंटर हो गया, यह कैसे हुआ लेकिन सही हुआ।”

आरोपियों को शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया गया। आरोपी कथित रूप से शादनगर के समीप चेतनापल्ली में पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें मार गिराया।


पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन चारों को उसी जगह मार गिराया गया, जहां हैदराबाद के बाहरी इलाके शम्साबाद के समीप 27 नवंबर की रात उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता के शव को जलाने की कोशिश की थी।

पुलिस आरोपियों को जांच के तहत दोबारा क्राइम सीन तैयार करने के लिए घटनास्थल पर ले गई थी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)