हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बदले गए

  • Follow Newsd Hindi On  

 शिमला, 10 जनवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के विश्वासपात्र कुलदीप राठौर को पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 कांग्रेस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। सुक्खू और छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बीच मतभेदों के कारण उन्हें पद से हटाया गया है। सिंह लोकसभा चुनाव से पहले अपने प्रतिस्थापन की मांग कर रहे हैं।


कांग्रेस ने अभी नई नियुक्ति के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

सुक्खू 2013 से पार्टी के अध्यक्ष थे। वह विधायक भी हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)