हिमाचल की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) शासित हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यहां की धर्मशाला और पच्छाद सीट पर उपचुनाव कराने इसलिए जरूरी हो गए थे, क्योंकि दोनों सीटें क्रमश: किशन कपूर और सुरेश कश्यप के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं।

चुनाव आयोग ने कहा कि इन सीटों के लिए मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 44 सीटें हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)