हिमाचल में कैदी बना रहे हैं मास्क

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 22 मार्च (आईएएनएस)| दुनिया भर में कोरोनावायरस के इस घातक प्रकोप के बीच देश की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश में कैदी मास्क बना रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (कारागार और सुधार सेवाएं) सोमेश गोयल ने आईएएनएस को बताया कि नाहन और कांडा शहरों में मॉडल सेंट्रल जेलों में निर्माण इकाईयां लोगों के लिए मास्क बनाने के काम में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोनावायरस से निपटने के लिए जेल कर्मचारी और कैदियों की ओर से की गई यह पहल प्रशंसा के लायक है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)