हिप्र के मंत्री, पत्नी कोरोना पॉजिटिव

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।


ठाकुर और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं। ठाकुर के निजी सुरक्षकर्मी के भी कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

ठाकुर ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी साझा की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी कैबिनेट के कुछ मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।


बुधवार को राज्य में कुल 332 नए मामले सामने आए। इसके साथ यहां कुल मामलों की संख्या 21,149 हो गई है। राज्य में अब तक 295 लोगों की मौत हुई है जबकि 2646 सक्रिय मामले हैं।

–आईएएनएस

जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)