होंडुरास में ट्रॉपिकल तूफान एटा के कारण मौत का आंकड़ा 20 हुआ

  • Follow Newsd Hindi On  

तेगूसिगल्पा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। होंडुरास में उष्णकटिबंधीय तूफान एटा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

यह जानकारी अधिकारियों ने दी।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक, ओशनोग्राफिक, एंड सेस्मिक स्टडीज (सेनाओस) ने बताया कि ट्रॉपिकल (उष्णकटिबंधीय) तूफान कैरेबियन सागर में लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलते हुए पटरे कॉर्टेन्स से 23 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पहुंच गया है।

पमार्नेंट कॉन्टीजेंसी कमिशन (कोपेको) ने घोषणा की कि तूफान से 360,170 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें शरणार्थियों में 3,539 लोग और दर्जनों समुदायों से 2,776 लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया है।

वहीं भूस्खलन के कारण करीब 16 लोग मारे गए।


अधिकारियों के अनुसार, चोलोमा, कोफ्राडिया, ला लीमा, पिमिएंटा, प्यूटरे कोर्टेस, और विलानुएवा के उत्तरी समुदायों में बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग अपने घरों की छतों पर फंस गए हैं।

नागरिकों के साथ देश के सशस्त्र बल बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में मदद कर रहे है।

–आईएएनएस

एमएनएस/जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)