हरियाणा बैराज में जलस्तर बढ़ा

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 18 अगस्त (आईएएनएस)| पड़ोसी हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हरियाणा के हथनीकुंड बैराज के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे नई दिल्ली में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि बैराज में जलस्तर करीब छह लाख क्यूसेक तक बढ़ गया है, जिससे अधिकारियों को राज्य के निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी करना पड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार, बैराज में 70,000 क्यूसेक तक के जलस्तर को सामान्य माना जाता है, जबकि 2.5 लाख क्यूसेक से ज्यादा को अत्यधिक बाढ़ माना जाता है।


रविवार सुबह जलस्तर बढ़ने के साथ अधिकारियों ने हथनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए और नदी के जल को नीचे की तरफ जाने दिया।

यमुना नदी, नई दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा के यमुनानगर, करनाल व पानीपत जिलों से होकर गुजरती है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है।


अधिकारी ने कहा कि नदी से लगे गांवों को अत्यधिक पानी छोड़े जाने को लेकर अलर्ट किया गया है। सरकार ने पहले ही निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि हरियाणा के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में सोमवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

हथनीकुंड बैराज से सामान्य तौर पर जल को राजधानी तक पहुंचने में 72 घंटे लगते हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)