हरियाणा चुनाव : बबीता फोगाट व संदीप सिंह ने बनाई बढ़त, योगेश्वर पिछड़े

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार पहलवान बबीता फोगाट और हॉकी हीरो संदीप सिंह हरियाणा विधानसभा चुनावों में बढ़त बनाए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट दादरी से और पिहोवा से पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि एक अन्य पहलवान योगेश्वर दत्त सोनीपत की बड़ौदा सीट से पीछे चल रहे हैं।

यह तीनों ही खिलाड़ी इन चुनावों में पहली बार राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे हैं।


फोगाट दादरी सीट से 15,875 मतों से आगे चल रही हैं, जबकि संदीप सिंह 25,579 से आगे चल रहे हैं। जबकि योगेश्वर दत्त कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा से लगभग 4,000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)